कमिश्नर ने केडीए के 21 विभागों का औचक निरीक्षण किया। कुछ विभागों, अनुभागों में एक भी अधिकारी, कर्मचारी नहीं था। कुल 312 कर्मचारियों में से 218 अनुपस्थित थे।
कमिश्नर डॉ. राजशेखर को सोमवार को केडीए के औचक निरीक्षण में 70 फीसदी अधिकारी, कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर सोमवार सुबह 10:10 बजे केडीए पहुंच गए।
विज्ञापन
10:30 बजे तक उन्होंने केडीए के 21 विभागों का औचक निरीक्षण किया। कुछ विभागों, अनुभागों में एक भी अधिकारी, कर्मचारी नहीं था। कुल 312 कर्मचारियों में से 218 अनुपस्थित थे। अधिकतर प्रभारी जोनल अधिकारी भी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने कई महीनों से उपस्थिति रजिस्टर चेक नहीं किया था। कुछ अधिकारी, कर्मचारी कई दिनों से अनुपस्थित थे, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में कोई कारण या टिप्पणी नहीं लिखी थी। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों, कर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने, सुबह 10:30 बजे तक उपस्थिति रजिस्टर वीसी या सचिव को देने के लिए कहा।
विज्ञापन
सचिव से इंजीनियरिंग, प्रवर्तन, भूमि विभाग आदि क्षेत्र में काम करने या नियमित निरीक्षण करने वाले अधिकारियों के लिए मूवमेंट रजिस्टर बनाने, उसमें सभी संबंधित अधिकारियों का विवरण दर्ज कराने के लिए कहा।
कोविड प्रोटोकाल के पालन में लापरवाही
कमिश्नर के अनुसार, केडीए में कोविड प्रोटोकॉल का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है। कोविड हेल्प डेस्क से स्टाफ नदारद था। कई कर्मचारी मास्क नहीं पहने थे। सचिव को सुधार कराने के निर्देश दिए हैं।