फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्लॉट के करीब मिली व्यावसायिक गतिविधि, लगाया अर्थदंड

Mon, 09 Mar 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। झींझक के सुभाष नगर में प्लाट के बैनामा में तथ्य छिपाकर स्टांप शुल्क चोरी की गई। प्लॉट के करीब व्यावसायिक गतिविधि पायी गई। वहीं, बैनामा में दर्शाए गए क्षेत्रफल से अधिक आरसीसी निर्माण मिला। एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट ने चार हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। अब कुल 51250 रुपये व डेढ़ फीसदी साधारण ब्याज जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

डेरापुर तहसील के झींझक के सुभाष नगर में रेल बाजार निवासी रामदास ने 17 सितंबर 2025 को 74.66 वर्ग मीटर प्लाट खरीदा। बैनामा में दर्शाया की नजदीक कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं है। केवल 45.33 वर्ग मीटर में आरसीसी लेंटर है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने 20 दिसंबर 2025 को स्थलीय निरीक्षण किया। इस पर प्लॉट के करीब व्यावसायिक गतिविधि मिली। वहीं 82.67 वर्ग मीटर में आरसीसी निर्माण पाया गया। स्टांप शुल्क चोरी पर वाद दायर किया गया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट में सुनवाई हुई। नोटिस पर क्रेता उपस्थित हुए और कम अदा किया गया स्टांप व निबंधन शुल्क जमा कराने की प्रार्थना की। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। बैनामा की छायाप्रति अवरुद्ध कर दी। चार हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अब कुल 51250 रुपये व डेढ़ फीसदी प्रति माह की दर से साधारण ब्याज जमा करने का आदेश दिया। एक माह में संपूर्ण धनराशि जमा नहीं करने पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें