फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द-ए-आर्टिस्ट: 'दिल पर पत्थर रखकर उस दिन मुझे स्टेज पर करनी पड़ी कॉमेडी'

Wed, 11 Apr 2018 09:45 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कॉमेडी और मिमिक्री स्टार जय विजय सचान ‘पागलपंती’ से करेंगे सबको लोट-पोट 
- इसी साल अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी कानपुर के जय विजय की पहली फिल्म   
- बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ कर चुके काम
- जय को किदवई नगर के छोले-चावल और गोविंद नगर के समोसे बेहद पसंद
- अजय देवगन, सलमान खान, शाहरुख खान, अमरीश पुरी, सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हूबहू आवाज निकालने में माहिर हैं जय
विज्ञापन
जय विजय सचान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड, टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में कानपुर के जय विजय सचान आज देश के बड़े मिमिक्री आर्टिस्ट बन चुके हैं। पढ़ाई के दिनों में स्टेज पर मिमिक्री करने का शौक उनकी पहचान बन जाएगा इसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। न्यूज एंकर बनने का सपना लिए जय आठ साल पहले दिल्ली गए थे। मीडिया में कठिन संघर्ष करने के बाद उन्होंने लाफ्टर चैलेंज और इंडियास गॉट टैलेंट रियलिटी शो में भाग लेकर एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई और देखते ही देखते वह दर्शकों की पसंद बन गए। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ काम करने के बाद जय विजय की किस्मत बदल गई। अब वह मुंबई में स्थापित हो चुके हैं। इसी साल उनकी पहली फिल्म ‘पागलपंती’ अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में उन्होेंने स्टार प्लस चैनल के साथ दो सौ दिनों का कॉन्ट्रैक्ट किया है। 

 

विज्ञापन

प्रोफाइल:

जय विजय सचान
नाम: जय विजय सचान
जन्म: 18 जनवरी 1987, सजेती गांव- कानपुर नगर 
एजूकेशन: एम.ए. (पॉलिटिकल साइंस) बुंदेलखंड, एम.जे. (एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ)
पिता: रणधीर सचान (बुंदेलखंड के हमीरपुर में बिजनेसमैन)
मां: संगीता सचान (हाउस वाइफ)
उपलब्धि: मशहूर कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट
 

‘मैं कॉमेडी कर रहा था और भाई की मौत की खबर आ गई’

जय विजय सचान
जय विजय सचान उस दिन को कभी नहीं भूल जाएंगे जब वह स्टेज पर कॉमेडी कर रहे थे और फोन पर भाई की मौत की खबर आ गई। ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान देश के मशहूर कॉमेडी आर्टिस्ट का गला भर आया। जय विजय ने बताया कि एक साल पहले उनके छोटे भाई ऑप्थलमोलॉजिस्ट दिग्विजय सचान की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी। जय मुंबई में एक शो के दौरान स्टेज पर कॉमेडी कर रहे थे। भाई के न रहने की खबर से वह टूट गए लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें कॉमेडी शो पूरा करना था। उन्होंने दिल पर पत्थर रखकर लोगों को हंसाया। कलर्स पर आने वाले रियलिटी शो ‘इंडियास गॉट टैलेन्ट’ के फाइनल तक पहुंचने वाले जय विजय सचान ने अपनी जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने स्टार प्लस के ‘लाफ्टर चैलेन्ज’, जूम टीवी के ‘साल-बवाल’, जी टीवी के सीरियल ‘यादों की बारात’ में  शाहरुख खान के साथ काम किया। इसके अलावा ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली ड्रामा’ सीरियल और ‘पागलपंती’ फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया।     
 
विज्ञापन

कानपुरवासियों के सपोर्ट से मिली पहचान

जय विजय सचान
जय विजय सचान बताते हैं कि कानपुर उनकी जन्मभूमि रही है। इसी मिट्टी से कई बड़े स्टार निकले हैं। शहर के लोगों ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। फेसबुक और ट्विटर पर शहर के लोग उनकी तारीफ करते हैं और उत्साहवर्धन करते हैं। बुंदेलखंड से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कानपुर आईआईटी अंतराग्नि शो में बेस्ट मिमिक्री आर्टिस्ट का अवार्ड जीता था। उसके बाद करियर के तौर पर लखनऊ में एफएम चैनल ज्वाइन किया। न्यूज एंकर बनने के लिए साल 2011 में दिल्ली गए वहां चार साल तक मीडिया में काम किया। लाफ्ट चैलेंज में हिस्सा लेने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। बड़े-बड़े स्टार्ट के साथ काम करने का मौका मिला। सोशल मीडिया पर जय विजय ने अजय देवगन, सलमान खान, शाहरुख खान, अमरीश पुरी, सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मिमिक्री करने के बाद लोकप्रियता हासिल कर ली। जय  तमाम बॉलीवुड स्टार्ट की हूबहू आवाज निकालने में माहिर हैं। जय को किदवई नगर साइट नंबर-1 के छोले चावल, गोविंद नगर के समोसे बेहद पसंद हैं। इसका जिक्र भी वह कई बार अपने कॉमेडी वीडियोस में कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें