बारिश ने किसानों को कर दिया बर्बाद
अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम और जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ तेजी से यूपी की तरफ बढ़ रहा है। कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार इसका असर हिमाचल और उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। रविवार को भी पश्चिमी हवाओं का असर बना रहा, जिससे तापमान स्थिर रहा। हवा में नमी की मात्रा में 13 प्रतिशत की कमी आई।
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अप्रैल को बारिश के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जा रहा है। चक्रवाती हवाओं के इस असर को मौसम विज्ञानी प्री मानसूनी बारिश बता रहे हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में 9 तारीख तक अधिकतम तापमान 40 के पार चला गया था। इस बार पारा अभी तक सिर्फ एक दिन 38 डिग्री सेल्सियस तक गया। उसके बाद से सामान्य पर है। मौसम विज्ञानी डा. अनिरुद्घ दुबे के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज होने से बारिश के आसार फिर से बन रहे हैं।