इटावा। एक कंबाइन मशीन कर्री से परासना की तरफ सोमवार दोपहर लगभग दो बजे जा रही थी। इस बीच बीना कस्बे में स्थित शिव मंदिर के पास कंबाइन मशीन के अचानक ब्रेक फेल हो गए। रास्ते पर मामूली ढलान होने की वजह से मशीन दौड़ने लगी।
इस बीच सड़क किनारे खड़ी एक बाइक उससे टकरा कर गिर गई। चालक ने मशीन के ऊपर से ही चिल्लाना शुरू कर दिया। कस्बे में स्थित नंदू की दुकान के बाहर सड़क किनारे रखे बोर्ड से टकराकर मशीन रुक गई। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। लोगों ने बताया कि अचानक से कंबाइन मशीन तेजी से सामने आ गई और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। (संवाद)