फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से 40 सबस्टेशन ठंडे

Sun, 31 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली संकट
विज्ञापन
कानपुर। रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर की बिजली का बुरा हाल हो गया है। फॉल्टों की झड़ी लगी है। आलम यह है कि शहर के 40 सबस्टेशनों से बार-बार शटडाउन लिया जा रहा है। इससे शहर के लोग भीषण बिजली संकट झेल रहे हैं। शनिवार को नौबस्ता में ट्रांसमिशन सबस्टेशन में फॉल्ट से साउथ के इलाकों बिजली आपूर्ति धड़ाम रही। अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट और लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। अगर तेज बारिश न हुई तो आपूर्ति सोमवार तक सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यहां दिन भर नहीं रही बिजली
नौबस्ता स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशन में फॉल्ट से बाबूपुरवा सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में शनिवार को 13 घंटे तक बिजली गुल रही। यहां सुबह 7:15 बजे से पौने एक बजे तक फॉल्ट दुरुस्त हुआ लेकिन दोबारा फीडर ट्रिप हो जाने से इन क्षेत्रों में रात आठ बजे बिजली सामान्य हुई। इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए और पानी की किल्लत हो गई। हनुमानबाग फीडर ट्रिप होने से गुमटी सबस्टेशन से जुड़े मुहल्लों की बिजली सुबह पौने आठ बजे गुल हो गई। दिन भर बिजली न आने से गुमटी की मार्केट में दुकानदारी प्रभावित हो गई। बारिश में पहले से मंदी चल रही दुकानों में इनवर्टर बोल जाने से अंधेरा छाया रहा। यहां रात नौ बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। कैंट में बंगला नंबर 13 के पास एलटी लाइन खंभा गिरने से पोखरपुर सबस्टेशन की बिजली सुबह पौने 11 बजे से गुल रही। दिन भर काम करने के बाद यहां रात साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इससे पोखरपुर, जाजमऊ, पुरानी चुंगी इलाके में बिजली गुल रही। गंगोत्री फीडर से सप्लाई सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक बंद रही। सरसैया घाट क्षेत्र में सुबह 10 बजे से बिजली गुल रही। इलाकाई लोग जब रात आठ बजे सबस्टेशन पहुंचे तो वहां ताला बंद था। नाराज लोगों ने कंट्रोल रूम से जानकारी मांगी तो पता चला कि अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट है, देर रात में बिजली आपूर्ति सामान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें