फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई उम्मीदों से नई पारी शुरू करने को तैयार सिकन्दरा विधानसभा

Sat, 30 Jul 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
महेन्द्र कटियार उर्फ बबलू कटियार
विज्ञापन
जब व्यक्ति बिना किसी लाभ के पद पर बैठे लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनका निपटारा करने लगता है तो वो जनता का सबसे खासमखास बन जाता है। कुछ ऐसी ही स्थिति है कानपुर देहात के सिकन्दरा विधानसभा की, जहां महेन्द्र कटियार उर्फ बबलू कटियार अपने शिक्षित होने का पूरा फायदा उस तबके के लोगों को देते हैं जो सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े हैं।
विज्ञापन


वैसे आपको बता दें कि महेन्द्र कटियार उर्फ बबलू कटियार अभी किसी भी लाभ के पद पर आसीन नहीं हैं। फिर भी वो लोगों की हर समस्या का निपटारा व्यक्तिगत रूप से करते हैं। सामाजिक कार्य हों या किसी दीन-दुखी की मदद करनी हो महेन्द्र कटियार हमेशा मौजूद रहते हैं।

वो अपने आवास स्थित कार्यालय पर लगभग हर वक्त मौजूद रहते हैं। चाहें लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हो या फिर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताना हो, महेन्द्र कटियार हमेशा तत्पर रहते हैं। अपनी निजी पूंजी से लोगों की सहायता भी करते हैं। देश व राज्य की अर्थव्यवस्था को बारीकी से समझने वाले महेन्द्र कटियार इकोनॉमिक्स में एम.ए. हैं।
विज्ञापन


महेन्द्र कटियार का मानना है कि वो उन्नति की ओर बढ़ते प्रदेश की अर्थव्यवस्था में काफी योगदान दे सकते हैं। और इसी क्रम में वो अब राजनीति में हाथ आजमाने जा रहे हैं। महेन्द्र कटियार के अनुसार सिकन्दरा विधानसभा के लोग उन्हें और उनके किए गए कामों को अच्छे से जानते हैं।

विधनसभा के लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए महेन्द्र कटियार इस बार सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी से अपने राजनीति करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। महेन्द्र कटियार का मानना है कि कानपुर देहात के सिकन्दरा विधानसभा से जनता उन्हें विधानसभा पहुंचाने को तैयार है।

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से महेन्द्र कटियार की उम्मीदवारी काफी मजबुत नजर आ रही हैं लेकिन अंतिम फैसला तो जनता को करना है। देखना होगा कि सिकंदरा क्षेत्र की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में महेन्द्र कटियार को अपने प्रतिनिधि के रुप में चुनती है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें