फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड रूम : कहीं लटक रहा ताला तो कहीं भर्ती नहीं किए जा रहे मरीज

Sat, 14 Jun 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में गर्मी का सितम बदस्तूर जारी है। वर्तमान में अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी के प्रकोप से लोग डायरिया, उल्टी, दस्त, शरीर में ऐंठन, त्वचा संबंधी रोगों की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से गर्मी के प्रकोप को देखकर एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है। इसके बावजूद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर तैयार किए गए कोल्ड वार्ड में मरीज भर्ती करने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। कहीं कोल्ड वार्ड में ताला लटकता मिल रहा है तो कहीं वार्ड बनने से अभी तक मरीज भर्ती नहीं किया गया। अधिकांश सीएचसी में इन वार्ड को ठंडा रखने के लिए एक कूलर व पंखे लगे हैं जोकि अधिक गर्मी के चलते वार्ड को ठंडा नहीं रख पा रहे हैं।
..................
फोटो-12 अकबरपुर सीएचसी के कोल्ड वार्ड में लटकता ताला। संवाद
सीन-1
अकबरपुर सीएचसी के कोल्ड वार्ड में लटकता मिला ताला
सीएचसी अकबरपुर में गर्मी के पीड़ित मरीजों के लिए प्रथम तल पर छह बेड़ का कोल्ड वार्ड बनाया गया है। जिसमें शुक्रवार को ताला लटकता मिला। वार्ड के आसपास कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन

..............
फोटो-14 सीएचसी हवासपुर में बना दो बेड़ का कोल्ड वार्ड। संवाद
सीन-2
वार्ड में बेड़ की संख्या भी नहीं करवाई पूरी
सीएचसी स्तर पर कम से कम पांच बेड का कोल्ड रूम तैयार करने के निर्देश हैं। वहीं सीएचसी हवासपुर में महज दो बेड-दो बेड के दो कोल्ड वार्ड तैयार किए गए हैं। इनमें एक-एक कूलर व पंखा लगा है। 15 मई को दोनों वार्ड तैयार होने के बाद से एक भी मरीज भर्ती नहीं किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव पॉल ने बताया कि मरीजों को आवाजाही में परेशानी न हो इससे बचाव के लिए दो-दो बेड के दो वार्ड बनाए गए हैं।
................
फोटो-15 सीएचसी पुखरायां के कोल्ड वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मी व खाली पड़े बेड। संवाद
सीन-3
दो माह में भर्ती नहीं हुआ एक भी मरीज
सीएचसी पुखरायां में कोल्ड वार्ड को ठंडा रखने के लिए दो एसी व चार पंखे लगाए गए हैं। दवाओं के स्टॉक के साथ कर्मचारियों की भी तैनाती है। मगर दो माह पहले बने वार्ड के रजिस्टर में एक भी मरीज के भर्ती होने का डाटा नहीं मिला।
.............
फोटो-17 डेरापुर सीएचसी में बना कोल्ड वार्ड। संवाद
सीन-4
कोल्ड वार्ड का कूलर हो गया खराब
डेरापुर सीएचसी में छह बेड का कोल्ड वार्ड बनाया गया है। जिसमें चार पंखे व एक कूलर लगा मिला। जोकि छह बेड पर पर्याप्त ठंडक दे पाने में काफी नहीं था। वार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वार्ड में दो कूलर लगाए गए थे। एक कूलर में खामी आने पर रिपेयरिंग के लिए भेजा गया है।
......................
वर्जन...........
कोल्ड वार्ड में सिर्फ वही मरीज भर्ती किया जाता है। जिसमें डॉक्टर को हीट स्ट्रोक के लक्षण मिलते हैं। जिस जगह कोल्ड वार्ड में व्यवस्थाएं पूरी नहीं उन्हें पूरा करवाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें