फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह और दिल के रोगियों के लिए जानलेवा हो सकती है ठंड, करें ये बचाव

Sun, 31 Dec 2017 05:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
औरैयाः मौसम का उतार-चढ़ाव मधुमेह और हृदय रोगियों के लिए दुश्वारी का सबब बनता जा रहा है। धूप तो निकल रही है लेकिन सुबह और शाम की ठंडी हवा मरीजों का मिजाज बदल रही है। मधुमेह और हृदय रोगियों के लिए ये मौसम घातक साबित हो सकता है। जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में मधुमेह और हृदय रोगियों की भीड़ लगी है। चिकित्सक उन्हें खानपान में बदलाव करने के साथ ही रात में कम खाने की भी सलाह दे रहे हैं।


इसके साथ ही उन्हें हलकी सी भी चुभन होने पर फौरन ब्लड प्रेशर चेक कराने की सलाह दे रहे हैं। डा. पीके कटियार ने बताया कि ठंड में एकदम बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। अगर आप सुबह में टहलने जाते हैं तो सूरज निकलने पर ही घर से बाहर निकले।
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
निकलने से पहले ये करें
टहलने के लिए कमरे से एकदम बाहर न निकलें। कुछ देर बरामदे में ठहरे जिससे शरीर बाहर के कम तापमान को सहन कर सके। अपने कमरे से एकदम खुले में जाएंगे तो परेशानी हो सकती है।
सिर पर पर टोपी, जूते-मोजे और कान ढककर निकलें।
पानी की बोतल साथ लेकर चलें। यह न सोचें कि ठंड में प्यास नहीं लगती है।
मधुमेह रोगी हैं तो बिस्कुट साथ लेकर जाएं। ठंड में जल्दी सो जाने से भूख जल्दी लगती है।
धीरे-धीरे चलना शुरू करें, फिर गति बढ़ाए। एकदम से दौड़ना सेहत के लिए नुकसानदायक होगा।
टहलकर वापस आते समय धीरे-धीरे चलकर आएं।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
ये करें काम
खिड़की-दरवाजे पर मोटे कपड़े के पर्दे लगाएं।
बेड दीवार से सटा है तो उसे थोड़ा दूर करें, क्योंकि बाहरी दीवारें बहुत ठंडी होती हैं।
शरीर और बिस्तर गर्म रखने के लिए रूम हीटर से बढ़िया हॉट वाटर का इस्तेमाल करें।
घर में आग जलाने से पहले रोशनदान खुला होना चाहिए, नहीं तो दम घुट सकता है।


 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
चेक कराएं ब्लड प्रेशर
डा. कप्तान सिंह पाल ने बताया कि उच्च रक्तचाप (बीपी) के मरीज को जब भी समय मिले अपना ब्लड प्रेशर जरूर चेक कराएं। मौसम में उतार चढ़ाव होने से बीपी बढ़ जाता है। दवा की डोज कम-ज्यादा करनी पड़ जाती है। मधुमेह-हृदय रोगी सबसे ज्यादा ध्यान रखें। चिकित्सक के संपर्क में रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें