उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर में एक अनोखी चोरी और फिरौती की घटना हुई। पुलिस ने भी दिलचस्पी दिखाते हुए चंद घंटों में वर्क आउट कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना शहर के एक चर्चित अधिवक्ता के कीमती कुत्त के चोरी की है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे शहर के तिर्वा रोड पर गोल कुंआ के पास यशोदानगर में रहने वाले अधिवक्ता तिर्वा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश चंद्र का कीमती कुत्ता घर के बाहर घूम रहा था। तभी हौदा गांव में रहने वाले दो युवकों ने कुत्ता चोरी कर लिया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
इसके बाद युवकों ने एक अंडा की ठेली लगाने वाले युवक को बेच दिया। इधर जब कुत्ता दिखाई नहीं दिया तो, उसकी तलाश शुरू की गई। पूछताछ करते हुए अधिवक्ता चोरी करने वाले वे युवकों तक पहुंच गए। जब युवकों से कुत्ता लौटाने की बात कही तो, युवकों ने दो हजार रूपये फिरौती लेने के बाद कुत्ता लौटाने की बात कही।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
इस पर अधिवक्ता ने अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी को अपने पालतू कुत्ता जिसका नाम गूगल की चोरी होने और फिरौती मांगने की बात कही। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरायमीरा चौकी में तैनात उप निरीक्षक विकास जैन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुत्ता बरामद करने के निर्देश दिए।
इस पर विकास जैन ने छापेमारी कर एक अंडे की ठेली लगाने वाले युवक के पास से कुत्ता बरामद करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं सरायमीरा चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अधिवक्ता का कुत्ता खो गया था। जिसे लौटाने के एवज में ठेली लगाने वाला युवक पैसे मांग रहा था। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि कुत्ता अधिवक्ता को सौंप दिया गया है।