फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम ठंड ने किया बेहाल, 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
रसूलाबाद के आजाद चौक में अलाव तापते राहगीर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। न्यूनतम तापमान करीब ढाई डिग्री सेल्सियस गिरकर 4.8 डिग्री पर आ गया। वहीं, 6.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने से सुबह व शाम गलन बढ़ गई। ठंड की चपेट में आने से पुखरायां में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

दो दिनों से दिन में धूप निकल रही है, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ जाती है। सुबह के समय कोहरा भी रहता है। शीतलहर चलने से ठंड लगने का खतरा बना है। पुखरायां के राजीवनगर निवासी शेखर तिवारी (55) की तबीयत ठंड लगने से बिगड़ गई। उन्होंने परिजनों से सीने में दर्द होने की बात कही।
इस पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र आदित्य तिवारी ने बताया कि पिता जी को ठंड लग गई थी। सीने में दर्द होने के बाद उनकी मौत हो गई। इधर शनिवार को दिन में धूप खिली रही।
विज्ञापन

इसकी वजह से लोग धूप में बैठे नजर आए। वहीं, घरों में महिलाओं ने रजाई, कंबल व गद्दे आदि धूप में डाले। शाम होते ही तेज हवाएं चलने से लोग गलन से परेशान रहे। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी रात व सुबह के समय कोहरा रहेगा। हालांकि आसमान साफ रहने से दिन में धूप निकलेगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें