फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

Tue, 16 Dec 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बीते दिनों हुई बारिश के चलते सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को भी आसमान में हल्की बदली छाई रही। जिला प्रशासन ने ठंड से बचने के लिए कई स्थानाें पर अलाव जलवाए हैं। लोग सर्द हवाएं चलने से लोग अलाव तापते नजर आए।
वहीं मौसम वैज्ञानिकाें ने पारा और नीचे जाने के संकेत दिए हैं।
बीते शनिवार व रविवार को जिले के कई स्थानों पर जोरदार बारिश होने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों पर हो रही जोरदार बर्फबारी के चलते उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमान काफी नीचे आ गया।
विज्ञापन

ठंड से राहत देने के लिए जिला प्रशासन व नगर पंचायतों में मुख्य सड़कों, चौराहों, तिराहों, बस स्टेशनों आदि जगहों पर अलाव जलवाए हैं। अकबरपुर में नगर पंचायत की ओर से नयागंज, रूरा टैंपो स्टैंड, एसबीआई के निकट, जिला अस्पताल, अंडरपास आदि स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। जिससे गरीबों को ठिठुरन बढ़ी ठंड से राहत मिल सके।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बदली साफ होगी। जिससे तापमान तेजी से नीचे गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें