फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में ठंड ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड, 12 लोगों की गई जान

Thu, 04 Jan 2018 08:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कड़ाके की ठंड ने ली 12 की जान
- मंडल में ठंड ने चार सालों का तोड़ा रिकार्ड
- न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
- बांदा में ठंड ने लीं चार जानें, अब तक 13 मौतें
- हमीरपुर में दो, महोबा में तीन, जालौन में दो और चित्रकूट में ठंड से एक की थमीं सासें
विज्ञापन
1 of 9
डेमो पिक
बुंदेलखंड में ठंड से 12 लोगों की मौत हो गई। बांदा में चार, हमीरपुर में दो, महोबा में तीन, जालौन में दो और चित्रकूट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार को ठंड ने नया रिकार्ड बनाया। 16 डिग्री सेल्सियस पर इस सीजन का यह सबसे ठंडा दिन रहा। पूरा चित्रकूटधाम मंडल शीतलहर से जूझ रहा है। न्यूनतम पारा 5-5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पारा और घटने का अनुमान है।


                                


                            
विज्ञापन

ठंड ने जानें ले लीं

2 of 9
डेमो पिक
24 घंटे में बांदा में जानलेवा ठंड ने चार जानें और ले लीं। चार अन्य को ठंड से अकड़ जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले एक माह में ठंड से मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई। इनमें सबसे ज्यादा 7 किसान हैं। बुधवार सबसे ठंडा दिन था। इसमें ठंड से चार लोगों की मौत हो गई। महोबा जनपद के खमहरिया गांव का किसान चुन्नी लाल निषाद (49) मंगलवार की शाम खेत में पानी लगाते समय ठंड से बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे यहां जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में देर रात उसकी मौत हो गई। दूसरी मौत बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहार में जुगुल किशोर के 9 वर्षीय पुत्र अभयजीत सिंह की हुई। बुधवार की सुबह ठंड की चपेट में आकर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

ठंड से कंपकपाया प्रदेश

3 of 9
डेमो पिक
तीसरी मौत बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ला निवासी कैलाश चंद्र साहू (65) की हुई। वह सुबह टहलने निकला था। रहुनियां चौराहे के पास ठंड से गश खाकर गिर पड़ा। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ठंड से चौथी मौत अतर्रा में रामलीला मैदान निवासी रिटायर्ड शिक्षक रमेश अवस्थी (65) की हुई। सुबह घर में उसे ठंड लग गई। सीने में दर्द होने पर घर के लोग सीएचसी ले जा रहे थे। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया।  

 

ठंड से चार लोग पड़ गए बीमार

4 of 9
डेमो पिक
उधर, ठंड से चार लोग बीमार भी पड़ गए। शहर के र्खाइंपार मोहल्ले की गंगा देवी (55) व गायत्री नगर के शुभम (4), कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेड़ासानी की प्रियंका (14) और हमीरपुर के गुसियारी गांव निवासी सलीम के 1 वर्षीय पुत्र महबूब को ठंड ने जकड़ लिया। इन सभी को यहां जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।  

 
विज्ञापन

ठंड से दस वर्षीय बालिका की मौत

5 of 9
डेमो पिक
हमीरपुर में भरुआ सुमेरपुर मुंडेरा गांव में मंगलवार रात ठंड लगने से एक दस वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मुंडेरा गांव के बच्चा पाल की पुत्री स्मृति (10) काफी दिनों से बीमार होने के कारण उसका इलाज चल रहा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकिशोर यादव ने बताया कि कमजोरी के कारण वह ठंड बर्दाश्त नहीं कर सकी जिससे, उसकी मौत हो गई।  सरीला प्रतिनिधि के मुताबिक मंाझखोर मोहाल निवासी अच्छन खां (66) परिवहन विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी थे। बेटे इलियास ने बताया कि बुधवार की सुबह वह खेतों की तरफ गए थे। वापस आने पर उनकी हालत बिगड़ गई।

 
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

6 of 9
डेमो पिक
सीने में दर्द बताकर वह अचेत होकर गिर गए। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जरिया सीएल चौधरी ने बताया कि बेटे की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम एसपी अग्रवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा। तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर पीएम करने वाले चिकित्सक डा. एमके वर्मा ने बताया कि वृद्ध की ठंड लगने मौत होना पाया गया है।

 
विज्ञापन

महोबा में एक मौत

7 of 9
डेमो पिक
महोबा थाना कबरई के बीला दक्षिण गांव निवासी गुलाबरानी (58) पत्नी रामअवतार बुधवार को ठंड की चपेट में आ गई। हाथ पैर अकड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी प्रेमनारायण (70) की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी मु. तम्मी (60) को सर्दी लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
 

उरई में दो की मौत

8 of 9
डेमो पिक
उरई कस्बा आटा निवासी शिवराम वर्मा (82) सुबह काफी देर तक नहीं उठे। परिजनों ने उनके पास जाकर देखा तो उन्हें मृत पाया। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। बसंती (80) पत्नी जगदीश शिवहरे शाम को खाना खाकर सोने चली गई। सुबह काफी देर तक न जागने पर परिजनों ने देखा तो उन्हें मृत पाया। दोनो की सर्दी लगने से मौत हुई है। कस्बे में सर्दी के चलते एक साथ दो की मौत होने से कोहराम मच हुआ है। 

 
विज्ञापन

कश्मीर समेत कई राज्यों में हुई बर्फबारी का असर

9 of 9
डेमो पिक
कश्मीर सहित कई राज्यों में हो रही बर्फबारी में बुंदेलखंड में भी ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। केंद्रीय जल आयोग में मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चार सालों में बुधवार को चित्रकूटधाम मंडल सबसे ठंडा रहा। बांदा में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की और गिरावट आई। 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। हमीरपुर में अधिकतम 19 व न्यूनतम 6 डिग्री तापमान रहा। महोबा व चित्रकूट जनपद में रात का पारा सबसे कम रहा। महोबा में अधिकतम 18 व न्यूनतम 5 व चित्रकूट में अधिकतम 17.5 और न्यूनतम 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर से चली उत्तर-पछुवा हवाओं से मंडल भीषण शीत लहर की चपेट में रहा। सुबह घना कोहरे की चादर चढ़ी रही। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक कश्मीर से आ रहीं सर्द हवाएं भी असर डाल रही हैं। शनिवार को कहीं तेज व कहीं बूंदाबादी की संभावना जताई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें