फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी कांड: पीएसआरआई और फोर्टिस के कोऑर्डिनेटरों की गिरफ्तारी जल्द

Mon, 10 Jun 2019 11:43 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएसआरआई अस्पताल के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला गिरफ्तार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर किडनी कांड में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी दस दिन केभीतर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में है। ऐसे में दिल्ली के पीएसआरआई (पुष्पावती सिंघानियां रिसर्च इंस्टीट्यूट) और फरीदाबाद के फोर्टिस हॉस्पिटल के कोऑर्डिनेटरों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। एसएसपी अनंत देव खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन



किडनी कांड में पुलिस पीएसआरआई के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला और डोनर प्रोवाइडर गिरोह के मुख्य सरगना टी राजकुमार व गौरव शुक्ला सहित कुल 11 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। दस आरोपी अभी फरार हैं। इनमें पीएसआरआई हॉस्पिटल के कोऑर्डिनेटर मिथुन व सुनीता ने कोर्ट से स्टे ले रखा है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि दोनों आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ कोर्ट में जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा। इसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

एसआईटी से नहीं किया संपर्क
दो दिन पहले एसआईटी ने सुनीता, मिथुन और फोर्टिस हॉस्पिटल की कोऑर्डिनेटर सोनिका को बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस जारी किया था। जांच टीम के मुताबिक अभी तक इन तीनों में से किसी ने संपर्क नहीं किया है और न ही जवाब दिया है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें