कानपुर के काकादेव में पिटाई से एक नवविवाहिता का दो बार गर्भपात हो गया। पीड़िता ने पति सहित चार ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
काकादेव निवासी युवती की 11 नवंबर 2018 को कौशलपुरी के सुमित मेहरा से शादी हुई थी। सुमित मर्चेंट नेवी में है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से सास शशि मेहरा, देवर अमित व अंकित उसको प्रताड़ित कर रहे थे। सुमित भी सभी का साथ देते थे। 14 जनवरी को पति ने उनकों पीटा तो उसकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद गर्भपात हो गया। जब दोबारा गर्भवती हुई तो फिर उसको पीटा गया। जिससे 9 मई को फिर गर्भपात हो गया। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। धाराएं संगीन हैं, इसलिए आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।