फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्नाइपर्स और 2200 पुलिसकर्मियों की अभेद सुरक्षा के बीच जनसभा करेंगे योगी, डीसीपी ने दिए जरूरी निर्देश

Thu, 29 Aug 2024 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम जीआईसी में होना है। इसे देखते हुए जीआईसी से पांच किलोमीटर के दायरे में पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था में आठ कंपनी सीएपीएफ, पीएसी और एक कंपनी आईटीबीपी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
जीआईसी मैदान का जज लेने पहुंचे पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच अति संवेदनशील एरिया में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन, जीआईसी मैदान और मर्चेंट चैंबर हॉल तक पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा आठ कंपनी सीएपीएफ, पीएसी और एक कंपनी आईटीबीपी भी लगाई गई है। पूरे डेढ़ किलोमीटर के रूट पर 2200 पुलिसकर्मियों और स्नाइपर्स की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

वहीं जीआईसी मैदान के आसपास 800 पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। बुधवार देर शाम पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी बताई।  ब्रीफिंग के बाद कार्यक्रम स्थल पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। जीजीआईसी ग्राउंड के आसपास 47 छतों पर बाइनाकुलर, रस्सा और वायरलेस सेट लेकर स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं।
लगभग पांच किलोमीटर का एरिया रेड जोन घोषित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मीडिया कर्मियों के लिए अलग जगह बनाई गई है। मीडियाकर्मी के लिए पास जारी किए गए है। उन्हें आधार कार्ड भी रखना होगा। पंडाल के अंदर हर विंग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेन गेट पर डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) लगाए गए हैं। सभी गेटों पर एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) लिए सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

पांच किलोमीटर में अलर्ट रहेगी सुरक्षा एजेंसी
अति संवेदनशिल एरिया में तीन जून 2022 को बड़ा बवाल हुआ था। इसकी वजह से पांच किलोमीटर की रेडियस में आईबी और एलआईयू की तैनाती की गई है। हर होटल, धर्मशाला, छोटे बड़े चौराहे और धार्मिक स्थलों पर वर्दी व बिना वर्दी के पुलिस की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। जीजीआईसी और मर्चेंट चैंबर के पास मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां सेे सीएम की फ्लीट कंट्रोल की जाएगी।

ड्रोन के साथ अलर्ट रहेगी पुलिस
सीएम की सभा शहर के अलावा लखनऊ और कानपुर देहात से बीडीएस की टीमें भी कानपुर पहुंच गईं हैं। जितनी देर सीएम कानपुर में रहेंगे, उतनी देर तमाम टीमें अलर्ट मोड पर रहेंगी। घनी आबादी वाले इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। कुल 15 थानों के पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। दो दर्जन से ज्यादा आईपीएस और पीपीएस अधिकारी सीएम की सिक्योरिटी में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को छाता लेकर आने को कहा गया
मौसम खराब होने पर किसी भी हालत में ड्यूटी से नहीं हटना है, इसके लिए पुलिस कर्मियों को छाता और रेन कोट लेकर आने को कहा गया। सभी से कहा गया कि ड्यूटी के दौरान अपना ड्यूटी कार्ड ऐसा लगाएं कि लोगों को आपकी पहचान होती रहे और किसी को कोई असुविधा न हो। पुलिस की टीमों ने बुधवार दोपहर से ही पूरे इलाके में मूवमेंट कर सुरक्षा के इंतजाम परखे। वहीं मुख्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एंगल भी ठीक कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें