पांच किलोमीटर में अलर्ट रहेगी सुरक्षा एजेंसी
अति संवेदनशिल एरिया में तीन जून 2022 को बड़ा बवाल हुआ था। इसकी वजह से पांच किलोमीटर की रेडियस में आईबी और एलआईयू की तैनाती की गई है। हर होटल, धर्मशाला, छोटे बड़े चौराहे और धार्मिक स्थलों पर वर्दी व बिना वर्दी के पुलिस की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। जीजीआईसी और मर्चेंट चैंबर के पास मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां सेे सीएम की फ्लीट कंट्रोल की जाएगी।
ड्रोन के साथ अलर्ट रहेगी पुलिस
सीएम की सभा शहर के अलावा लखनऊ और कानपुर देहात से बीडीएस की टीमें भी कानपुर पहुंच गईं हैं। जितनी देर सीएम कानपुर में रहेंगे, उतनी देर तमाम टीमें अलर्ट मोड पर रहेंगी। घनी आबादी वाले इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। कुल 15 थानों के पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। दो दर्जन से ज्यादा आईपीएस और पीपीएस अधिकारी सीएम की सिक्योरिटी में लगाए जाएंगे।
पुलिसकर्मियों को छाता लेकर आने को कहा गया
मौसम खराब होने पर किसी भी हालत में ड्यूटी से नहीं हटना है, इसके लिए पुलिस कर्मियों को छाता और रेन कोट लेकर आने को कहा गया। सभी से कहा गया कि ड्यूटी के दौरान अपना ड्यूटी कार्ड ऐसा लगाएं कि लोगों को आपकी पहचान होती रहे और किसी को कोई असुविधा न हो। पुलिस की टीमों ने बुधवार दोपहर से ही पूरे इलाके में मूवमेंट कर सुरक्षा के इंतजाम परखे। वहीं मुख्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एंगल भी ठीक कराया गया है।