फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट: स्वच्छता की ओर एक कदम, पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार की दमदार एक्टिंग

Sun, 03 Jun 2018 07:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
‘टॉयलेट : स्वच्छता की ओर एक कदम’
कानपुरः डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘टॉयलेट : स्वच्छता की ओर एक कदम’ 28 मई को ऑनलाइन रिलीज हो गई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार हैं। सीमा फिल्म में लोगों को जागरूक करती नजर आ रही हैं। 30 मिनट की यह फिल्म सोशल प्लेटफार्म पर रिलीज की गई थी।


 
विज्ञापन

2 of 4
‘टॉयलेट : स्वच्छता की ओर एक कदम’
फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है। होली के दिन गांव की एक युवती खेत में शौच के लिए जाती है तो कुछ युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। लड़की का परिवार इस घटना से दहशत में आकर गांव छोड़कर चला जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
‘टॉयलेट : स्वच्छता की ओर एक कदम’
इसी बीच लड़की की दोस्त दिल्ली से गांव आती है और जिलाधिकारी को छेड़छाड़ की घटना से अवगत कराती है। डीएम के निर्देश पर बीडीओ ग्राम प्रधान को शौचालय बनवाने के लिए कहती हैं लेकिन पुरानी सोच की ग्राम प्रधान सीमा परिहार इसका विरोध करती हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
‘टॉयलेट : स्वच्छता की ओर एक कदम’
इस बीच ऐसी परिस्थितियां बनती हैं कि खुद प्रधान ही टॉयलेट के लिए गांव में जोरशोर से जागरूकता अभियान चलाती हैं। इस फिल्म की कहानी पारुल केसवानी ने लिखी है। सिनमेटोग्राफर सूटरगंज निवासी अविनाश अवस्थी हैं। अविनाश ने फिल्म में दो गाने भी गाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें