फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 23 को शहर आएंगे सीएम योगी…विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, बिठूर महोत्सव में भी होंगे शामिल

Thu, 20 Mar 2025 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री को महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने आमंत्रित किया था। पहले उन्होंने इन्कार कर दिया था, लेकिन बुधवार सुबह उन्होंने आने की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 मार्च को शहर आ रहे हैं। वे सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक शहर रहेंगे। बिठूर महोत्सव में शाम को शामिल होने से पहले सीएम नवीन सभागार में प्रशासन और पुलिस के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शहर के निर्माण स्थलों का निरीक्षण करेंगे। फिर जनप्रतिनिधियों के साथ समग्र विकास पर बात करेंगे। करीब 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से बिठूर महोत्सव पहुंचेगे।

विज्ञापन

बिठूर में 21 से 23 मार्च तक बिठूर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने आमंत्रित किया था। पहले उन्होंने इन्कार कर दिया था, लेकिन बुधवार सुबह उन्होंने आने की स्वीकृति दे दी। इसके बाद अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। सुबह 11 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के हैलीपैड में उतरेगा। वहां से सीधा नवीन सभागार पहुंचेंगे।
अन्य विकास कार्यों पर करेंगे चर्चा
करीब एक घंटे तक अधिकारियों के साथ गंगा रिवर फ्रंट, जूही खलवा पुल पर फ्लाईओवर, जलनिकासी, रिंग रोड के काम, प्रमुख चौराहों पर यातायात सुधारने, मरियमपुर से दीप तिराहा तक फ्लाईओवर, दादानगर समानांतर पुल समेत अन्य विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। फिर ग्रीनपार्क, मेट्रो और स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जा रहे कन्वेंशन सेंटर के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें