Etawah News: लोहिया नहर पुल पर नहर में सिक्का फेंकने के दौरान महिला नहर में कूद गई, जो तीन माह की गर्भवती थी। महिला अपने पति के साथ मायके से लौट रही थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इटावा जिले में पति के साथ लौट रही महिला पुल से नीचे नहर में कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, शिवम (28) पुत्र भूरे सिंह उमरैन के साथ खुशबू (25) पुत्री रामलखन की शादी 11 दिसंबर 2021 को हुई थी।
विज्ञापन
युवक अपनी पत्नी को साथ लेकर शांति कॉलोनी स्थित ससुराल से लौट रहा था। इस दौरान लोहिया नहर पुल पर नहर में सिक्का फेंकने के लिए बाइक किनारे रोकी थी। अचानक महिला नहर में कूद गई, जो तीन माह की गर्भवती थी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।