महिलाओं का आरक्षण नारी गरिमा का परिचायक है
उन्होंने कहा कि जी 20 सम्मेलन भी भारत की शानदार यात्रा का प्रमाण है। भारत के सामने पाकिस्तान की खराब स्थिति उसकी सोच का परिणाम है। राजनीति में महिलाओं का आरक्षण भाजपा की नारी गरिमा के सम्मान का परिचायक है। कोरोना के समय 80 करोड़ को फ्री राशन और 120 करोड़ लोगों को फ्री वैक्सीन देने का काम भाजपा ने किया है।
षणयंत्र कराने वालों से सावधान रहने की जरूरत
भारत के वैज्ञानिकों ने भी विश्व पटल पर अपना लोहा मनवाया है। कुछ लोग जनता को गुमराह कर इस प्रगति को रोकना चाहते है। जब भारत संकट के दौर में था, तब भी कुछ लोग भड़काने का कार्य कर रहे थे। विदेशी जूठन पर पलकर भारत मे रहकर षणयंत्र कराने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।
सीएम के भाषण के मुख्य अंश...
- एशियन गेम्स में भारत की सेंचुरी लगी है। इस बार 103 से अधिक मेडल भारत ने जीते हैं ।
- कोरोना महामारी में हमने बड़ी लड़ाई लड़ी, फ्री में राशन, वैक्सीन दी गई।
- एक नई फिल्म आई है, वैक्सीन वॉर। वैक्सीन वॉर फिल्म जरूर देखें, षड़यंत्र करने वालों को बेनकाब करना होगा। फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की ताकत को दिखाया है। सभी से वैक्सीन वार फिल्म देखने की अपील की।
- भारत के कैप्टन के तौर पर पीएम मोदी ने देश को कोविड महामारी से बचाया है।
- पाकिस्तान दो जून की रोटी के लिए तरस रहा है, ये पाकिस्तान की त्रासदी है।
- महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण भी मोदी सरकार ने दिया है।