टाइगर की गूंज दुनिया को बताएगी श्री राम की महिमा
मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट के बनने वाले टाइगर रिजर्व पार्क में टाइगर गुर्राएगा। इनसे कोई डरेगा नहीं, बल्कि इनकी गूंज दुनिया भर में श्रीराम की महिमा को बताएगी। अब दुनिया यहां डकैतों का भय और आतंक नहीं, बल्कि वन्य जीवों का रोमांच देखेगी।
वन महोत्सव के कार्यक्रम में वैसे तो ज्यादातर समय तक सीएम योगी आदित्यनाथ शांत मुद्रा में ही संबोधन करते रहे, लेकिन जैसे ही टाइगर रिजर्व की बात आई] तो उनका चिरपरिचित अंदाज सबके सामने आ गया। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में टाइगर रिजर्व पार्क बनने जा रहा है। यहां के टाइगर जब गुर्राएंगे तो उनकी गूंज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में श्रीराम की महिमा के रूप में फैलेगी।
सीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्र में बसे गांवों को जल्द एनओसी देकर विस्थापित करें और शहर से गांव को जोड़ने का काम करें। विकास के कामों के लिए एनओसी या विवाद के मामले हों तो उन्हें प्राथमिकता से निपटाएं। चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, कोआपरेटिव चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, अपना दल के मुन्ना सिंह, राजा सेमरिया, रामेंद्र गौतम, देव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।