फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Kanpur: योगी के आने से पहले ही सपा विधायक हाउस अरेस्ट, अमिताभ बाजपेई के घर पुलिस तैनात

Sat, 28 Oct 2023 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीएम का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। इसमें करीब एक हजार पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी व अर्द्ध सैन्य बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शनिवार को अनुसूचित जाति सम्मेलन में शामिल होने के लिए सीएम योगी पहुंचेंगे। इससे पहले ही सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को घर में ही नजरबंद कर लिया गया है। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास अवस्थी ने भी सीएम को ज्ञापन देने की मांग की।

विज्ञापन

उन्हें भी पुलिस ने बर्रा-2 स्थित आवास पर नजरबंद किया है। वो मुख्यमंत्री को शहर की समस्याओं समेत कई अन्य मामलों को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। वहीं, सीएम आगमन को लेकर किसान बाबू सिंह के घर भी पुलिस पहुंची है। पुलिस हर तरह से सर्तकता बरत रही है।
बता दें कि  अनुसूचित जाति सम्मेलन में कानपुर-बुंदेलखंड के 14 जिलों से अनुसूचित लोगों जुट रहे हैं। 52 विधानसभा से अनुसूचित वर्ग के लोगों को जनसभा तक लाया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

त्रिस्तरीय होगी मुख्यमंत्री की सुरक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीएम का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। इसमें करीब एक हजार पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी व अर्द्ध सैन्य बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को त्रिस्तरीय चेकिंग व्यवस्था से होकर गुजरना होगा।

लगाए गए हैं 115 सीसीटीवी कैमरे
सीएम से केवल वही मिल सकेगा, जिसकी अनुमति पूर्व में हुई होगी। मंच पर जाने वाले व्यक्तियों के लिए पास जारी किए गए हैं। बिना पास किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। दोनों कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टि से 115 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रूफ टॉप ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी दूरबीन से लैस होंगे।
विज्ञापन

एम्बुलेंस को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रास्ता दिया जाएगा
क्यूआरटी टीमों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। पुलिसकर्मी उच्च कोटि के टर्न आउट के साथ-साथ दंगा नियंत्रण उपकरण से लैस रहेंगे। एम्बुलेंस को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रास्ता दिया जाएगा। इस दौरान सभी जोन के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी व एसीपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें