फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Kanpur: सीएम बोले- कानपुर को लाल इमली लौटाऊंगा, 725 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

Thu, 29 Aug 2024 10:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीआईसी मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर 725 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी सरकारों के कारण लाल  इमली मिल बंद हो गई थी। इसये लाल इमली को शुरू करने के लिए बड़ा पैकेज दिया जाएगा, इसे मैं कानपुर को लौटाऊंगा।
विज्ञापन
CM Yogi In Kanpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर पहुंचे हैं। जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बटन दबाकर 751 करोड़ की 442 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। बता दें, सीएम योगी ने सबसे पहले रोजगार मेले के युवाओं से मुलाकात की।

विज्ञापन

इसके बाद परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया। रोजगार पाने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र बांटें। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुरवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं कि उन्होंने शहर के दो सांसदों को चुनकर भेजा है।
आगे कहा कि आज 50 कंपनी के द्वारा 1000 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी गई है। साथ ही, युवाओं को टैबलेट वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आ रहा था, तो मैंने एक इमारत देखी। साथ मे बैठे मंत्री से पूछा ये इमारत किसकी है, तो मंत्री ने कहा ये लाल इमली है।

विज्ञापन
Trending Videos

कहा- सपा की गुंडागर्दी अपने देखी है
यह इमारत पुरानी सरकारों के कारण बंद हो गई। आज मैं यही कहने आया हूं कि ये लाल इमली को शुरू करने के लिए बड़ा पैकेज दिया जाएगा, इसे मैं कानपुर को लौटाऊंगा। यहां एक सपा का नेता लोगों को आग में झोंकने का काम करता है। ये है सपा सरकार, यहां पर सपा की गुंडागर्दी अपने देखी है। आज सीसामऊ को उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है।

बेटियों का आपमान भाजपा सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी
जब देश के राष्ट्रपति कानपुर में थे, तब यहां का विधायक दंगे की साजिश रच रहा था। आज वो अपने कर्मों की सजा भोग रहा है। आप लोगों ने सुना होगा कन्नौज का नवाब कांड, जिसने एक बेटी की इज्जत के साथ खेलने का काम किया है। इसे भाजपा सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

कानपुर को सबसे ज्यादा नुकसान इंडिया गठबंधन ने पहुंचाया
इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना कहा कि आज जो आप लोग जोश दिखा रहे हैं, वहीं सीसामऊ के उपचुनाव में दिखाना है। कहा कि इंडिया गठबंधन ने कानपुर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

पहले की सरकारों ने युवाओं का रोजगार छीना
इन लोगों ने कानपुर के औद्योगिक विकास का पहिया रोक दिया। पहले की सरकारों ने युवाओं का रोजगार छीना है। इस लायक भी नहीं समझा जाता था। आज यहां रोजगार है। आगे कहा कि सपा सरकार में उद्यमी यूपी के बाहर जाने का प्रयास कर रहे थे। आज यूपी में रहना चाहते हैं। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि जो लक्ष्य तय किया, उसे 225 परसेंट अचीव किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें