इससे पहले विजिलेंस से गोपनीय तरीके से जांच कराई गई थी। डीएम के निलंबन के बाद जिले के अन्य अफसरों में खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि डीएम के करीबी कई अन्य अधिकारी भी निशाने पर हैं और इन पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य कार्रवाई पड़ी मंहगी
जनवरी माह के अंत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने थाने में बैठकर औरैया कोतवाली के इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी से अभद्रता की थी। इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद डीएम व एसपी ने इनके खिलाफ ताबड़तोड़ कई कार्रवाई कर दी थी। इससे पहले अछल्दा ब्लॉक प्रमुख शरद राणा द्वारा बनवाई गई कुछ दुकानों को अवैध बता डीएम ने कार्रवाई की। वहीं, इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया भी इनसे नाराज चल रहे थे। हाल ही में एक गुलाब सिंह महाविद्यालय समेत दस विद्यालयों पर की गई कार्रवाई पर भी डीएम को निशाने पर लेते हुए लोगों ने जबरन कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही भाजपा के कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर एक वर्ग विशेष को जानबूझ कर परेशान करने का आरोप लगाया। सोमवार को हुई कार्रवाई को इन्हीं प्रकरणों से जोड़ कर देखा जा रहा है।