फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी ने महापुरुषों के नाम पर की छुट्टियों की 'छुट्टी', अब रद्द किए ये 15 बड़े अवकाश

Thu, 27 Apr 2017 10:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अब महापुरुषों के जन्मदिन या पुण्यतिथि पर सरकारी छुट्टी मिलना मुश्किल हो जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसी सभी छुट्टियों को रद्द करने का फैसला कर लिया है। फिलहाल, 15 सार्वजनिक छुटिटयां मंगलवार को रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


योगी सरकार ने योजना बनाई है कि अब ऐसी तिथियों पर छात्रों को उन महापुरुषों के बारे में शिक्षित किया जाएगा। जिन अवकाशों को योगी सरकार ने रद्द किया है उनकी एक सूची खबर के साथ संलग्न की गई है। इसे आप अगली स्लाइड को खोलकर देख सकते हैं...

 
विज्ञापन

योगी सरकार ने रद्द की 15 छुट्टियां

योगी सरकार ने 15 छुट्टियां की रद्द
बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला किया गया। उस दिन चर्चा, परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों के जरिए छात्रों को महान हस्तियों के बारे में शिक्षित किया जाएगा। अंबेडकर जयंती पर योगी ने ऐसे अवकाशों की वजह से शैक्षिक सत्र की अवधि कम होने पर चिन्ता व्यक्त की थी। 

योगी ने कहा था कि महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों में अवकाश नहीं होना चाहिए बल्कि दो घंटे का विशेष कार्यक्रम कर बच्चों को ऐसे महापुरुषों के बारे में शिक्षित करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में 42 सार्वजनिक अवकाश हैं, जिनमें से कम से कम 17 अवकाश महापुरुषों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर दिए जाते हैं। शर्मा ने कहा कि अवकाश की संशोधित सूची जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ज्यादातर अवकाश पूर्व की सपा और बसपा सरकारों ने घोषित किए थे।
  15 छुट्टियां रद्द
आज की कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने महापुरुषों की जयंती और शहीद दिवस की छुट्टियां रद्द करने का फैसला लिया। कैबिनेट ने 15 महापुरुषों की जयंती पर छुट्टियां रद्द करने की घोषणा की। साथ में सरकार ने फैसला किया है कि अब महापुरुषों की जयंती के दिन स्कूल और कॉलेजों में एक घंटे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें