ग्राम स्वराज कार्यशाला में उपस्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री फैसल सिद्दीकी। सा
- फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यशाला में मोर्चा प्रदेश महामंत्री फैसल सिद्दीकी ने कहा कि 31 जनवरी तक ग्राम स्वराज योजना के तहत प्रत्येक बूथ तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों को बतानी हैं। शनिवार को यहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने बूथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
मोर्चा जिलाध्यक्ष आरिफ खां ने भी संबोधित किया और प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। संचालन प्रेम नारायण द्विवेदी ने किया। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल, महिला मोर्चा की वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मोहन सहित विजय विक्रम, कल्लू सिंह राजपूत, रामखिलावन सोनकर, राकेश मिश्रा, विवेकानंद, जागृति वर्मा, देवमूरत, दिलीप राजपूत, धर्मेंद त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, ममता मिश्रा, रफीक खां आदि मौजूद रहे।