फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर हर कोई योगी के बारे में केवल एक ही बात जानना चाहता है और वो है ये...

Mon, 05 Jun 2017 08:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ मौजूदा राजनीति में सुर्खियों के हिसाब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं लेकिन योगी को लेकर कुछ ऐसे किस्से भी हैं जिनका जिक्र शायद ही आपने कहीं सुना होगा। इन सबके अलावा एक बात जो बड़ी खास है वो ही कि लोग सीएम योगी के बारे में क्या जानना चाहते हैं। योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के लिए एक फायर ब्रांड नेता और कुछ लोगों के लिए हिंदू कट्टरपंथ का एक चेहरा भी हैं। 
विज्ञापन
बीते दिनों राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले ज्यादातर लोगों की नजरें और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा का केंद्र भी आदित्यनाथ योगी ही रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जो उन्हें नहीं जानते। या फिर उनके बारे में जानना चाहते हैं। इन्हीं लोगों ने योगी आदित्यनाथ को गूगल के टॉप ट्रेंड्स में जगह दिलाई और इसके बाद सर्च इंजन गूगल के जो आंकड़े सामने आए, उनमें कई दिलचस्प बातें थीं। गूगल ट्रेंड्स पर नज़र डालें, तो यूपी के नए सीएम को ज्यादातर लोग सिर्फ 'योगी' नाम से जानते हैं। 

योगी आदित्यनाथ की जाति क्या है। इसे जानने के लिए गूगल पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। ‘योगी आदित्यनाथ’, ‘योगी आदित्यनाथ की फोटो’ इन सबसे ज्यादा लोग गूगल पर ‘योगी आदित्यनाथ की जाति’ को सर्च कर रहे हैं। इसके अलावा गूगल ट्रेडिंग में यूपी में सबसे ज्यादा ‘योगी आदित्यनाथ’ चल रहा है। इसके बाद उत्तराखंड के लोग योगी को सबसे ज्यादा सर्च करने के मामले में नंबर 2 पर हैं। इन दोनों राज्यों के साथ-साथ मध्यप्रदेश, राजस्थान और झारखंड में भी योगी आदित्यनाथ गूगल में खूब सर्च किए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें