मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच जून को यूपी की औद्योगिक नगरी कानपुर शहर आ सकते हैं। शहर आगमन पर मुख्यमंत्री इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), कैनाल पटरी और परेड में बनी मल्टीलेवल पार्किंग, पनकी में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास समेत केडीए के कई विकास कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं।