फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएम डैशबोर्ड में फिर फिसला कानपुर, विकास की रैंक 14 से 52 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरऑल रैंक 56 से गिरकर 66वीं, राजस्व में भी 68वां स्थान
विज्ञापन


डीएम-सीडीओ की लगातार समीक्षा के बावजूद नहीं सुधरी स्थिति

माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। विकास और राजस्व कार्यों की लगातार समीक्षा और मॉनीटरिंग के बावजूद सीएम डैशबोर्ड की अगस्त की रैंकिंग में कानपुर की स्थिति फिर खराब हो गई। ओवरऑल रैंकिंग में जिला प्रदेश में 56वें स्थान से फिसलकर 66वें पायदान पर पहुंच गया। सबसे बड़ा झटका विकास कार्यों की रैंकिंग में लगा है, जहां कानपुर 14वें स्थान से सीधे 52वें पायदान पर जा गिरा।

राजस्व कार्यों में भी जिले का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। पिछली रैंकिंग में 66वें स्थान पर रहा कानपुर अब 68वें स्थान पर पहुंच गया है। विकास और राजस्व दोनों क्षेत्रों में पिछड़ने से जिले की ओवरऑल स्थिति पर भी असर पड़ा है। सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग को सुधारने के लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी स्तर से लगातार विभागवार समीक्षा और मॉनीटरिंग की जा रही है। इसके बावजूद अगस्त की रैंकिंग में खासकर विकास कार्यों में बड़ी गिरावट सामने आई है। इससे विभागीय दावों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक विवाह और पारिवारिक लाभ में ‘डी’ ग्रेड

समाज कल्याण विभाग की सामूहिक विवाह योजना और पारिवारिक लाभ योजना, दोनों में जिले को ‘डी’ ग्रेड मिला है। वहीं डीआईओएस से जुड़ी प्रोजेक्ट अलंकार योजना में भी कानपुर की स्थिति ‘डी’ रही। इन योजनाओं के खराब प्रदर्शन ने जिले की समग्र रैंकिंग को नीचे खींचने में अहम भूमिका निभाई है। अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ईशा शर्मा ने बताया कि अगस्त की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग जारी हुई है। खराब प्रदर्शन वाले विभागों को स्पष्टीकरण जारी कर उनसे जवाब मांगा जाएगा ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें