फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिन भर छाए रहे बादल, उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/उदी। कई दिन से पड़ रही तेज गर्मी से शहर लोगों को कोई नहीं राहत मिली। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर लोग बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहर में अभी तक बारिश नहीं हुई है। हालांकि बीते तीन दिनों में जिले के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसात हुई। वहीं जिले के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सुबह 10 बजे तक धूप निकली। उसके बाद आसमान में बादल छा गए। वहीं उदी और सैफई क्षेत्र में मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी व उमस ने अपना कहर जारी रखा। शाम को हुई बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि इस पूरे सप्ताह बारिश होने की पूरी संभावना है। बताया कि लगातार तापमान में गिरावट भी होगी। इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें