फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठरी की छत ढहने से मां-बेटी दबकर घायल, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बचाई जान

Thu, 03 Oct 2019 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के बिलग्राम में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमोइया में बुधवार की देर रात कच्ची कोठरी की छत ढह गई। कोठरी में सो रही मां-बेटी मलबे में दब गई। दोनों को मलबे में दबा देख परिजनों ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बचाया।
विज्ञापन


परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमोइया निवासी सतीश मजदूरी करता है। उसका कच्चा मकान है। बुधवार की रात उसकी पत्नी सुमन (20) अपनी दो माह की बच्ची दिव्या के साथ कोठरी में लेटी थी।

रात करीब एक बजे कोठरी की छत अचानक ढह गई। छत के मलबे में मां-बेटी दब गईं। सुमन व बेटी को छत के मलबे में दबा देख परिजनों ने शोर मचा दिया। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर मां बेटी को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने सुमन की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। गुरुवार को सीओ शिवराम कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें