यूपी के कन्नौज जिले में वजीफा फार्म भरवाने का झांसा देकर स्कूल का लिपिक छात्रा को अपने कमरे में ले गया और वहां अश्लील फोटो खींच ली। फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो बार छात्रा से दुष्कर्म किया और मंदिर ले जाकर उसकी मांग भी भर दी। मां की तहरीर पर तिर्वा कोतवाली पुलिस ने लिपिक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी लिपिक फरार हो गया है।
इटावा जिले की एक छात्रा तिर्वा क्षेत्र में मौसी के घर रहकर एक कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही है। मां ने बताया कि 4 अगस्त को वजीफा फार्म भरवाने का झांसा देकर कालेज का लिपिक छात्रा को तिर्वा के कालिकानगर अपने कमरे में ले गया। वहां उसने अश्लील हरकतें करते छात्रा के फोटो खींच लिए।