फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर और क्लीनर ने चलते ट्रक से दो महिलाओं को फेंका, 1 की मौत, पुलिस ने कही ये बातें

Sat, 25 Aug 2018 12:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर: ट्रक में औरैया जाने के लिए बैठीं दो महिलाओं को चालक, क्लीनर ने विवाद के बाद मारपीट कर सिकंदरा (कानपुर देहात) के रसधान गांव के पास हाइवे पर फेंक दिया। एक महिला की मौत हो गई, दूसरी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


नौबस्ता गल्लामंडी निवासी रमेश सोनी की पत्नी सोनी (45) और गुजैनी निवासी राजेंद्र की पत्नी नीलम (42) शुक्रवार तड़के औरैया जाने के लिए घर से निकली थीं। दोनों हाइवे से ट्रक पर बैठीं। घायल सोनी ने पुलिस को बताया कि रसधान गांव के पास हाइवे पर उन लोगों का ट्रक चालक और खलासी से विवाद हो गया।

 
विज्ञापन

चलते ट्रक से हाइवे पर फेंक कर भाग गए

डेमो पिक
चालक और खलासी ने दोनों को पीटा और चलते ट्रक से हाइवे पर फेंक कर भाग गए। दोनों को बेहोशी की हालत में पड़ा देख एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से उन्हें देहात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया।

हैलट पहुंचने से पहले ही नीलम की मौत हो गई। सोनी से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन ट्रक चालक व क्लीनर से झगड़े की वजह साफ नहीं हुई। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि महिलाएं औरैया किसके यहां और अकेले ट्रक से क्यों जा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें