फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाढ़ वाले संवेदनशील गांवों में शुरू हुआ सफाई अभियान

Fri, 24 Jul 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। यमुना बीहड़ पट्टी में मानसून के दौरान बाढ़ संभावित गांवों और उसके बाद फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीपीआरओ ने राजपुर विकास खंड के बाढ़ प्रभावित व संवेदनशील ग्राम पंचायतों में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को भूपईयापुर व आसपास के गांव में नालियों की सफाई, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था और मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत कल्याण सिंह ने बताया कि पहले चरण में ग्राम पंचायत भुपैयापुर, बैजामऊ बांगर, जैसलपुर महादेव तथा गुवार ग्राम पंचायत के पिचौरा सहित कई संवेदनशील गांवों में सफाई कर्मियों की टीमों को लगाया गया है। नालियों से गाद व कबाड़ हटाकर जल निकासी सुचारु बनाई जा रही है, ताकि बारिश के दौरान गांवों में जलभराव की समस्या न हो।
कहा कि बीहड़ी क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ की आशंका को देखते हुए इस बार पूर्व में ही तैयारियां शुरू की गई हैं। बाढ़ संभावित गांवों में नालियों की नियमित सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभियान की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। यदि बारिश का स्तर बढ़ता है या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो संक्रमण रोकने के लिए अतिरिक्त टीमों को तैनात किया जाएगा। इसका उद्देश्य बाढ़ के समय राहत पहुंचाने के साथ-साथ पूर्व में ही सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें