फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मूलगंज में पार्षद और व्यापारियों के बीच मारपीट; व्यापारी ने लगाया 15 हजार मांगने का आरोप, तीन पर FIR

Tue, 17 Mar 2026 12:37 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर मूलगंज क्षेत्र में क्षेत्रीय पार्षद अमित गुप्ता और व्यापारियों के बीच रविवार शाम मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के समर्थन में भाजपा नेता और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी थाने पहुंच गए। हालांकि उसी दिन दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन सोमवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
पार्षद से मारपीट करते लोग स्रोत -वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्षद अमित गुप्ता ने राजा गुप्ता, अमित उर्फ आलोक चौरसिया और दीपक कश्यप के खिलाफ नशे की हालत में गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। पार्षद का आरोप है कि रविवार शाम करीब पांच बजे वह मूलगंज में डाली जा रही पानी की लाइन के कार्य का निरीक्षण कर लौट रहे थे। उनके साथ पार्षद आदर्श गुप्ता भी मौजूद थे। इसी दौरान राजा गुप्ता अपने साथियों के साथ पहुंचे और नशे की हालत में मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन





वहीं व्यापारी राजा गुप्ता ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण के चलते उनके घर का पानी बंद हो गया है। जब उन्होंने इस संबंध में पार्षद से शिकायत की तो उनसे 15 हजार रुपये की मांग की गई और विरोध करने पर मारपीट की गई।मूलगंज थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर मारपीट, धमकी और गाली-गलौज की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। व्यापारी पक्ष की शिकायत पर भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें