फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: न्यायिक कार्य से विरत रहे सिविल कोर्ट के अधिवक्ता

Thu, 19 Nov 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। नगर स्थित भोगनीपुर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सचान ने तहसील बार एसोसिएशन के साथ दो सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को एसडीएम देवेंद्र सिंह को केंद्र व प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भोगनीपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ वाद पैरवी करने समय जीवन का खतरा बना रहता है। इसके कारण अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जाना अति आवश्यक है। अधिवक्ता अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद न्यायालय में वकालत के लिए जाते हैं। लंबी अवधि तक अपनी जेब से पैसा खर्च करके वकालत सीखने का मौका मिलता है। जिससे उनको आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ता है।
इसके कारण नए रजिस्टर्ड अधिवक्ताओं को मासिक सहयोग 10 हजार रुपये प्रतिमाह तीन वर्ष तक मुहैया कराया जाए। भोगनीपुर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन एवं भोगनीपुर तहसील बार एसोसिएशन की ओर से संयुक्त रूप से दो सूत्री मांगों का एसडीएम देवेंद्र सिंह को सौंपा जा रहा है। जिसको लेकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री महेश सिंह, महेंद्र सिंह, भोगनीपुर तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्म सिंह यादव, अखिलेश यादव, महामंत्री बीपी सिंह, रामजन्म यादव, बृजभान सिंह सचान, मोहम्मद आसिम खान, अतर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें