फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में छाए शहर के कार्तिकेय और उपेंद्र

विज्ञापन
विकेटकीपर उपेंद्र यादव के गले मिलते कुमार कार्तिकेय।  - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की इस सीजन की पहली घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच गुरुवार से बंगलूरू में शुरू हुआ। पहले ही दिन सेंट्रल ने साउथ जोन की पहली पारी 149 रनों पर समेट दी। दिन का खेल खत्म होने तक सेंट्रल जोन ने बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए। इसमें शहर के खिलाड़ी कार्तिकेय और उपेंद्र का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन



सेंट्रल जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में सारांश जैन और कुमार कार्तिकेय की अहम भूमिका रही। सारांश ने 49 रन देकर चार और कार्तिकेय ने 53 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं विकेटकीपर उपेंद्र यादव का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा।।

टीम में इस समय कानपुर के दो खिलाड़ी शामिल हैं जबकि एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा डिफेंस कॉलोनी निवासी कुलदीप यादव भी दलीप ट्रॉफी का पहला मैच खेले थे, लेकिन फिलहाल वह यूएई में धमाल मचा रहे हैं।
विज्ञापन


टीम में शामिल चकेरी निवासी कुमार कार्तिकेय मध्य प्रदेश से खेलते हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज नौबस्ता निवासी उपेंद्र यादव रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं। उपेंद्र ने हाल ही में समाप्त हुई यूपी टी-20 लीग में अपनी दमदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें