बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेताओं को सम्मानित करतीं पदाधिकारी।
- फोटो : संस्था
कानपुर। जेसीआई कानपुर लावन्या की ओर से गैंजेस क्लब में आयोजित दो-दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का गुरुवार को समापन हुआ। पहले दिन नॉकआउट और दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। फाइनल में अनुभूति और मनाली की जोड़ी ने श्वेता और नूपुर को हराकर खिताब जीता।
वहीं मंजरी कनोड़िया और कविता की जोड़ी द्वितीय उपविजेता रही। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रमन कपूर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सदस्यों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके समग्र विकास में सहयोग करना था।