फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रदशनी कल और परसों, धनुष, सारंग, मशीनगन देख सकेंगे शहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अर्मापुर एस्टेट में 30 सितंबर और 01 अक्तूबर को प्रदर्शनी लगेगी। इसका आयोजन एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआईएल) अपने छठे स्थापना दिवस पर कर रहा है। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए होगी और सुबह 11 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन


इस दौरान धनुष, सारंग तोप के अलावा मल्टी बैरल रॉकेट लांचर पिनाक, टी-90, टी-72 टैंकों की बैरलों के अलावा जेवीपीसी कारबाइन, मैगगन मशीनगन आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी का आयोजन तीन साल बाद किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडब्ल्यूईआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक उमेश सिंह करेंगे। प्रदर्शनी में आयुध इकाई द्वारा निर्मित विभिन्न आधुनिक रक्षा उत्पाद दिखाए जाएंगे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें