फेडरेशन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित शहर के खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन।
कानपुर। जयपुर स्थित एसएमएस इनडोर स्टेडियम में 18 से 23 जनवरी तक होने वाली द्वितीय फेडरेशन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें देशभर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सब जूनियर बालिका अंडर 41 किलो वर्ग में तेजस्वी सिंह और जूनियर अंडर 49 किलो वर्ग में शालिनी सिंह प्रतिभाग करेंगी।
जूनियर अंडर 51 किलो में आर्यन सिंह, ओवर 78 किलो में प्रांजुल तिवारी और अंडर 78 किलो में कार्तिक चौरसिया प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं सीनियर अंडर 58 किलो में अंतरिक्ष वर्मा और अंडर 80 किलो में राजकुमार कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के कार्यवाहक सचिव सतीश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच पर स्वयं को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस मौके पर कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के सचिव तुषार साहनी, उपाध्यक्ष रोमी सिंह, कोषाध्यक्ष सविता सिंह, कोच अरविंद शर्मा, लाली यादव, उदय प्रताप, अनूप कुमार, शिवानी गौड़ और दानिश खान ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।