फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू को मिला स्वयम्–एनपीटीईएल एस्पिरेंट अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) को आईआईटी कानपुर की ओर से प्रतिष्ठित स्वयम्–एनपीटीईएल एस्पिरेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्थान में आयोजित एसपीओसी फेलिसिटेशन वर्कशॉप में दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एनपीटीईएल समन्वयकों ने सीएसजेएमयू के प्रशासनिक और शैक्षणिक प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। एनपीटीईएल अधिकारियों ने कहा कि विवि की ओर से अपनाई गई रणनीति अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में कहीं अधिक सशक्त है।

इसमें नीति स्तर पर स्पष्ट निर्णय, संबद्ध महाविद्यालयों तक प्रभावी संप्रेषण, नियमित मॉनिटरिंग तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय समन्वय शामिल है। इस सम्मान के साथ सीएसजेएमयू ने स्वयम्–एनपीटीईएल पहल के तहत प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य विश्वविद्यालय होने का गौरव प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें