फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जूडो में शहर के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में गुरुवार को 10वीं मंडलीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता हुई, जिसमें शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदकों की झड़ी लगा दी। प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद, इटावा और कन्नौज की टीमों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर-10 बालक वर्ग में विनायक, पीयूष, बालकृष्ण और असद ने अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-14 बालिका वर्ग में सृष्टि, आयत, वैभवी और संजना ने बाजी मारी। अंडर-17 वर्ग में रामजी, सुधांशु, आर्कष, कृष्णा, जबकि बालिका वर्ग में सारा खान, अवंतिका, साधना और निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में आरव, आराध्य, सक्षम, सौरभ विजेता बने। बालिका वर्ग में जाह्नवी, नम्रता, मानसी और कोमल ने स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का नाम ऊंचा किया। उद्घाटन विद्यालय की उप प्रिंसिपल मंजूबाला श्रीवास्तव ने किया। मंडलीय सचिव अनुराग मिश्र, जनपदीय सचिव सत्यप्रकाश, आयोजक सचिव आशीष शुक्ला, पूर्व सचिव एनपी सिंह, विनोद यादव, अमित तिवारी, सऊद अली, नाजिश, अनीता, शोभा यादव, राजे, विपिन देव, रजनीश, अंकित शुक्ला समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें