नागरिकता कानून के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा यूपी के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट है। कानपुर समेत आसपास के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी कार्यालयों से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
नागरिकता कानून के विरोध में कानपुर के शिक्षक पार्क और फूलबाग में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। पुलिस से नोकझोंक के बाद यहां 80 से अधिक सपाई गिरफ्तार गिए गए।
चित्रकूट में नागरिकता कानून और महंगाई के विरोध में सपाइयों को प्रदर्शन करने से पुलिस ने रोक दिया। नाराज सपाइयों ने पुलिस से नोकझोंक के बाद गिरफ्तारी दी।
वहीं उन्नाव जिले में कलक्ट्रेट गेट के पास सपाइयों ने धरना दिया। जिले के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। बांदा जिले में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जालौन जिले में धरने के लिए जाते सपाइयों को पुलिस ने बल प्रयोग कर बीच रास्ते में रोक लिया। चौराहे पर सीओ और एसडीएम ने ज्ञापन लिया।