कानपुर देहात। सीआईएससीई बोर्ड में अकबरपुर के जेके मिलेनियम व रूरा के इनफैंट पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 10वीं कक्षा के सभी 65 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। दिव्या कुशवाहा 96.2 फीसदी अंक लेकर जनपद में अव्वल रहीं, वहीं 95.8 फीसदी अंक पाकर नितिन यादव व दिव्या सिंह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
अकबरपुर के जेके मिलेनियम स्कूल में 21 परीक्षार्थी थे। बुधवार को परिणाम आया तो इस स्कूल के 10 मेधावी व रूरा के इन्फैंट पब्लिक स्कूल की एक मेधावी ने जनपद की टॉप 10 सूची में जगह बनाई। पिछले साल टॉपर रहे सिद्धार्थ ने 95.6 फीसदी अंक हासिल किए थे। इस पर दिव्या कुशवाहा ने यह रिकॉर्ड तोड़ कर 96.2 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। दिव्या कुशवाहा को बायोलॉजी में 100 में पूरे अंक मिले। परिणाम आने पर उत्साहित मेधावी एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।
विद्यालय के चेयरमैन एवं सेक्रेटरी इंद्रपाल सिंह सेंगर, उमा सिंह सेंगर व प्रधानाचार्य माधवी सेंगर ने मेधावियों को बधाई दी। इधर रूरा के इन्फैंट पब्लिक स्कूल में 54 परीक्षार्थी थे। परिणाम आने पर मेधावी खुश नजर आए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से माला पहनाकर मेधावियों का सम्मान किया गया। परिजनों ने भी हौसला आफजाई कर मेधावियों को मिठाई खिलाई। प्रबंधक शिवकुमार त्रिवेदी व प्रधानाचार्य निहारिका अग्निहोत्री ने बताया कि शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। रितिका सिंह ने 90.2 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। अभिनव सिंह 87.2 फीसदी अंक पाकर दूसरे और अभिषेक सिंह 86.8 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
................
बालकों को पछाड़ बालिकाओं ने मारी बाजी
जिले की टॉप 10 सूची में कुल 11 मेधावी स्थान बनाने में सफल हुए। इसमें छह बालिकाएं हैं। वहीं टॉप टेन में केवल पांच बालक ही स्थान बना सके हैं। टॉप टेन सूची में पहले स्थान पर बालिका रही है। जबकि दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से एक बालक व एक बालिका शामिल है। संवाद
...................
टॉप टेन सूची
क्रम - मेधावी - स्कूल - फीसदी अंक
1. दिव्या कुशवाहा - जेके मिलेनियम स्कूल अकबरपुर- 96.2
2-नितिन यादव - जेके मिलेनियम स्कूल अकबरपुर- 95.8
3. दिव्या सिंह - जेके मिलेनियम स्कूल अकबरपुर - 95.8
4. शौर्य पी सिंह - जेके मिलेनियम स्कूल अकबरपुर - 94.2
5. शिवांश द्विवेदी -जेके मिलेनियम स्कूल अकबरपुर - 92.8
6. यश कुमार - जेके मिलेनियम स्कूल अकबरपुर- 92.2
7. नंदिनी - जेके मिलेनियम स्कूल अकबरपुर- 92.0
8.अमन पी सिंह - जेके मिलेनियम स्कूल अकबरपुर - 91.6
9.मुस्कान यादव - जेके मिलेनियम स्कूल अकबरपुर - 91.4
10.आयुषी यादव - जेके मिलेनियम स्कूल अकबरपुर - 90.8
11. रितिका सिंह - इन्फैंट पब्लिक स्कूल रूरा - 90.2