फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ग्रामीण क्षेत्र की जमीनों का 10% तक बढ़ेगा सर्किल रेट, उपनिबंधन विभाग ने 31 अगस्त तक मांगी आपत्तियां

Thu, 22 Aug 2024 08:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रामीण क्षेत्र की जमीनों का सर्वे पूरा हो गया है। 31 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं। सात से 10 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ेगा। आपत्तियां निस्तारण होने के बाद फाइनल सूची जारी होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिला प्रशासन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। शहरी और राजस्व गांवों का सर्वे हो गया है। प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र की जमीनों का सात से 10 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। सर्किल रेट बढ़ाने से पहले उपनिबंधन कार्यालय ने 31 अगस्त तक आपत्तियां मांगी हैं। शहरी क्षेत्र के सर्किल रेट पर आईं आपत्तियों का प्रशासन पहले ही निस्तारण कर चुका है।

विज्ञापन

नौ साल बाद प्रशासन को 16 अगस्त को शहर की जमीनों की बढ़े हुए सर्किल रेट की फाइनल सूची जारी करनी थी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र का भी सर्वे पूरा होने के कारण एक साथ जिले का सर्किल रेट बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब सितंबर माह में फाइनल सूची जारी होगी। शहरी क्षेत्र में 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। प्रस्तावित 35 प्रतिशत रेट में 10 प्रतिशत की कमी की गई है।
पिछले कई साल से 60 प्रतिशत ज्यादा राजस्व की वसूली नहीं हो पा रही है। इस पर अफसरों पर कार्रवाई भी हुई थी। इस कारण 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया था। अब ग्रामीण क्षेत्र की जमीनों का 10 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने से पहले लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद फाइनल रेट लिस्ट जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की जमीनों का सर्वे पूरा हो गया है। 31 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं। सात से 10 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ेगा। आपत्तियां निस्तारण होने के बाद फाइनल सूची जारी होगी।  -राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें