खो-खो के मैच में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल बर्रा दो में चल रही केएसएस खो-खो चैंपियनशिप जोन बी के फाइनल मैच में सीएचएस स्कूल ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले सीएचएस, गैंजेस स्कूल, हरमिलाप मिशन स्कूल और पं. दीनदयाल स्कूल के बीच सेमीफाइनल मुकाबले हुए।
पहले सेमीफाइनल मैच में सीएचएस ने गैंजेस स्कूल को एक पारी और 14 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में हरमिलाप मिशन स्कूल ने पं. दीनदयाल स्कूल को दो अंक से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मैच में सीएचएस स्कूल ने हरमिलाप मिशन स्कूल को एकतरफा मुकाबले में एक पारी और 18 अंक से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के बाद पूर्णचंद्र स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
बेस्ट रनर की ट्रॉफी सचिन यादव और बेस्ट चेजर की ट्रॉफी प्रणव को दी गई। मौके पर खेल विभागाध्यक्ष विनय पांडेय, धीरेंद्र सिंह, दीप्ति अवस्थी, संदीप निगम, विपिन सोनकर, शिवलाल यादव, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।