कानपुर देहात। रनियां के खानचंद्रपुर में क्रोमियम कचरा डंप होने से यहां का भूगर्भ जल दूषित हो गया है। एनजीटी के कड़े निर्देश पर यहां के लोगों में क्रोमियम और मर्करी जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को अधिक से अधिक सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए थे। इसको लेकर चार वार्डों में 120 लोगाें की जांच के लिए टीम बनाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग खानचंद्रपुर, उमरन में सैंपलिंग की थी, इन गांवों के कई लोगों में मानक से अधिक क्रोमियम पाया गया। इनमें से चार के शरीर में मर्रकी भी पाई गई थी। पिछले दो माह की जांच में करीब 254 लोगों के शरीर में मानक से अधिक क्रोमिय मिल चुका है। इधर पिछले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग ने पालपुरवा में 104 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट अभी आनी है।
इधर एनजीटी ने निर्देश दिए हैं कि जांच का दायरा बढ़ाया जाए। रनियां के कम से कम पांच वार्डों में जांच की विभाग ने तैयारी की। इसमें पालपुरवा में जांच हुई है। इधर अब अब स्वास्थ्य विभाग ने दायरा बढ़ाते हुए रनियां नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक, वार्ड नंबर नंबर 10, वार्ड नंबर 12 व वार्ड नंबर 14 में जांच करेगा। इन वार्डों में 19 जनवरी से 25 जनवरी तक क्रोमियम, मर्करी जांच के लिए यूरिन, ब्लड के सैंपल लिए जाएंगे।
.......................
प्रत्येक वार्ड में 30-30 की होगी सैंपलिंग
सरवनखेड़ा पीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश यादव ने बताया कि जांच के लिए प्रत्येक वार्ड में 30-30 लोगों की सैंपलिंग होगी। इसमें टीम लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी भी करेगी। साथ ही उनमें किस तरह की परेशानी, बीमारी है, इसका भी पता लगाएगी। बीमारी के लक्षण भी जांचे जाएंगे।
........................
दो महिला डॉक्टर और बढ़ाईं गई
स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही डॉक्टरों की टीम बढ़ाई है। जांच में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की दो महिला डॉक्टर डॉ. मयूरी, डाॅ. भावना को लगाया है। इसके साथ ही डॉ. पायल, डॉ. विशाल भसीन, डॉ. आनंद संखवार, तीन लैब टेक्नीशियन अमर, जितेंद्र, कमलेश के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ रहेगा।
.........................
वर्जन.......
एनजीटी के निर्देश व शासन से मिल रहे दिशा निर्देश पर खानचंद्रपुर, उसके मजरे में जांच कराई जा रही है। जांच को बढ़ाते हुए अब रनियां के चार वार्ड में जांच कराई जा रही है। इसकी लिए टीम गठित कर ट्रेनिंग दी गई है। 19 जनवरी से जांच के लिए अभियान चलेगा। - डाॅ. एके सिंह, सीएमओ
नसीब सिंह
नसीब सिंह
नसीब सिंह
नसीब सिंह