फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज: पहली बार बिना मेरिट विज्ञान वर्ग के छात्रों को मिला दाखिला, ये रही पूरी जानकारी

Tue, 24 Aug 2021 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बीकॉम में कटऑफ 88 फीसदी गया। बीए में आर्ट्स, ह्युुमेनिटीज और सोशल साइंस में कटऑफ 74.2 फीसदी गया है। बीए लैंग्वेज में सभी को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में विज्ञान वर्ग की मेरिट सूची नहीं जारी की गई है। 480 सीटों के सापेक्ष कम आवेदन आने पर कम नंबर पाने वाले छात्रों को भी दाखिला दे दिया गया है। मंगलवार को इस वर्ग में 52 फीसदी नंबर पाने वाले छात्र को भी प्रवेश मिल गया।
विज्ञापन


हर साल कॉलेज में प्रवेश के लिए दो से तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाती थी। आज तक इतने कम नंबर पाने वाले सामान्य वर्ग के छात्र को दाखिला नहीं मिला है। मंगलवार को बीकॉम और बीए की सामान्य वर्ग की पहली मेरिट सूची जारी की गई।

बीकॉम में कटऑफ 88 फीसदी गया। बीए में आर्ट्स, ह्युुमेनिटीज और सोशल साइंस में कटऑफ 74.2 फीसदी गया है। बीए लैंग्वेज में सभी को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश प्रभारी डॉ. डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि अभी करीब 60 सीटें खाली हैं। दो दिन बाद फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


आवेदनों के आधार पर फैसला लिया जाएगा कि दाखिले पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर हो, या इंटरनल मेरिट घोषित की जाए। मसलन अगर छात्र का प्रतिशत 80 फीसदी है तो उसे वरीयता दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें