फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रुचि के अनुसार कॅरिअर बनाने का चुनें विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बा स्थित गेल गांव के एक पब्लिक स्कूल के सरगम ऑडिटोरियम में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और सही करियर चयन के उद्देश्य से विशेष करियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका गौर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता व प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. सुनील त्रिपाठी ने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों, उभरते हुए नए क्षेत्रों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि, क्षमता व लक्ष्य के अनुसार करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य प्रियंका गौर ने कहा कि सही समय पर उचित मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलती है। यह सत्र विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए बेहद उपयोगी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें